गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Elderly, teenager, misdemeanor, Inderlok
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (14:11 IST)

60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 12 वर्षीय किशोरी से दुष्‍कर्म!

60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 12 वर्षीय किशोरी से दुष्‍कर्म! - Elderly, teenager, misdemeanor, Inderlok
नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रलोक इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक 12 साल की किशोरी के साथ 60 साल के बुजुर्ग व 50 साल के अधेड़ द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

इस संबंध में पीड़िता की मां ने सराय रोहिल्ला थाना में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किशोरी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले की रहने वाली है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इंद्रलोक में वह परिजनों के साथ रहती है। पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम किशोरी गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी जिसे दोनों आरोपियों ने बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और दुष्‍कर्म किया। (वार्ता)