मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Dulakuaan, gas pipeline, fire
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (14:49 IST)

गेल की पाइप लाइन में लगी आग

गेल की पाइप लाइन में लगी आग - Dulakuaan, gas pipeline, fire
नई दिल्ली। सामान्य निर्माण कार्य के दौरान गेल की प्राकृतिक गैस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से इसमें आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना दक्षिण दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके की है।
 

गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीसी त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली में वेंकटेश्वर कॉलेज के पास लगी आग पर काबू पा लिया गया। यह पाइप लाइन गेल की है जो मारुति उद्योग जैसे उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है।

त्रिपाठी ने कहा कि भूमिगत पाइप लाइन के पास कुछ सामान्य निर्माण कार्य चल रहा था। इस क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य और फ्लाईओवर निर्माण का भी कम चल रहा है। एक ड्रिल इकाई ने पाइप लाइन में सुराख कर दिया जिसके कारण छोटा-सा विस्फोट हुआ और आग लग गई।

त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचने वाले सबसे पहले लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ता फौरन भेजा गया और गैस आपूर्ति बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि 10 अग्निशमन दस्ते को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। ( भाषा)