गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Devendra Fadanvees compares Amit Shah with Ram
Written By
Last Updated :कोल्हापुर , रविवार, 24 मई 2015 (12:42 IST)

फडनवीस ने अमित शाह की तुलना भगवान राम से की

फडनवीस ने अमित शाह की तुलना भगवान राम से की - Devendra Fadanvees compares Amit Shah with Ram
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कोल्हापुर में एक सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तुलना भगवान राम करते हुए महाराष्ट्र भाजपा को हनुमान कह डाला।  
 
फडनवीस ने कहा कि जिस तरह हनुमान को भगवान राम ने उनकी ताकत का अंदाजा उन्हें करवाया, उसी प्रकार अमित शाह ने हमें बताया कि आप में वो करने की ताकत है, आप में वो सामर्थ्य है। आप चुनाव जीत सकते हो। इसके बाद हम ताकत से कूदे और 100 से अधिक सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार भी बनाई।