बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi : ASI thrashed on road
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (09:03 IST)

सड़क पर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, दिल्ली में ASI की पिटाई

सड़क पर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, दिल्ली में ASI की पिटाई - Delhi : ASI thrashed on road
नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक ASI को 4 लोगों को सड़क पर शराब पीने से रोकना खासा महंगा पड़ गया। शराबियों ने उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब एएसआई राजपाल सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार में चार युवकों को शराब पीते देखा। राजपाल युवकों को खुलेआम शराब पीने से मना किया।
 
इतना सुनते ही चारों युवक एएसआई से गाली गलौज करने लगे। देखते हुए देखते युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, फ्रांस के पीएम जीन कास्टेक्स कोरोना से संक्रमित