शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Congress targets BJP on snooping
Written By
Last Modified: रविवार, 21 अप्रैल 2019 (12:01 IST)

कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना, गोडसे अगर जिंदा होता तो वह उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती

ngress targets BJP on snooping। कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना, गोडसे अगर जिंदा होता तो वह उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती - Congress targets BJP on snooping
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का टिकट देने पर भाजपा पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि अगर महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती।
 
जमानत पर चल रहीं ठाकुर अपने इस बयान को लेकर निशाने पर हैं कि 'तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवादरोधी दल के प्रमुख हेमंत करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए, क्योंकि मालेगांव विस्फोट की जांच के समय उन्हें 'यातनाएं' देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था।'
 
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा बेशर्मी से ऐसे व्यक्ति की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है, जो आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की आरोपी है। जवानों के बलिदान पर वोट मांग रहे भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को उनके बयान के बाद देश से माफी मांगने की जरूरत महसूस नहीं हुई।
 
उन्होंने करकरे के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आक्रोश के बावजूद ठाकुर को न हटाने के लिए भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वो यह दिखाता है कि पार्टी आतंकवाद का समर्थन करती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सीरियल धमाकों से दहला श्रीलंका, 129 की मौत, सैकड़ों घायल