गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. कांग्रेस का असम में 5 दलों के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला
Written By
Last Updated : मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (21:51 IST)

कांग्रेस का असम में 5 दलों के गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला

Congress | कांग्रेस का असम में 5 दलों के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला
गुवाहाटी। असम की कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 5 दलों के साथ गठबंधन करके उतरेगी ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि कई दलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है कि कांग्रेस इस चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दलों के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं और हम क्षेत्रीय दलों को आमंत्रित करते हैं कि वे सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता से हटाने की लड़ाई में हमारा साथ दें। बोरा ने कहा कि कांग्रेस देशहित में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर करने के लिए अग्रणी भूमिका में है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे पवार, ठाकरे