शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CM Yogi said, population control is necessary for better facilities
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (01:01 IST)

उत्तर प्रदेश : CM योगी ने कहा- बेहतर सुविधा के लिए जनसंख्‍या नियंत्रण जरूरी

उत्तर प्रदेश : CM योगी ने कहा- बेहतर सुविधा के लिए जनसंख्‍या नियंत्रण जरूरी - CM Yogi said, population control is necessary for better facilities
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण की जरूरतों पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30 के संबंध में एक प्रस्तुति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनसंख्या वृद्धि दर पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेहतर कल के सपने को जनसंख्या नियंत्रण से साकार किया जा सकता है। योगी ने कहा कि प्रस्तावित नीति में जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और इसके लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बताना चाहिए कि छोटा परिवार ही समृद्धि का आधार होता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को स्थिर करके समाज की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य का विधि आयोग एक कानून के मसौदे पर विचार कर रहा है।
आयोग के अध्यक्ष आदित्य नाथ मित्तल ने हाल ही में कहा था कि राज्य की जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए आयोग ने कानून के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। यह मसौदा दो महीने के अंदर तैयार कर राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि प्रस्ताव के दायरे में बहुविवाह तथा अन्य विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए विचार किया जा रहा है। यह आयोग की तरफ से महज सुझाव होंगे और यह सरकार पर होगा कि वह इन्हें मानती है या नहीं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट : महाराष्ट्र में मानसून फिर सक्रिय, अगले 4-5 दिन में होगी बारिश