1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cm dhami gift champawat 25 new handpumps approved 89 lakh

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

CM Dhami Champawat
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चम्पावत के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सीएम धामी ने जनपद चम्पावत में 25 नए इंडिया मार्क-II हैंडपंपों की स्थापना हेतु ₹89.54 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य सेक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किश्त के रूप में ₹53.72 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इस योजना के क्रियान्वयन से जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर ही स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
 

गोल्ज्यू महोत्सव-2026 को किया संबोधित 

सीएम धामी ने आयोजित ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के समापन समारोह में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। हमारी सरकार सीमांत जनपद चम्पावत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 
 
‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के अंतर्गत कुमाऊँ क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में माँ वाराही धाम देवीधुरा, बालेश्वर मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर सहित जनपद के विभिन्न आस्था केंद्रों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।
 
श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन के विस्तार हेतु चम्पावत में ‘गोल्ज्यू कॉरिडोर’ तथा टनकपुर में ‘शारदा कॉरिडोर’ का निर्माण कार्य गतिमान है। गोल्ज्यू देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना करता हूं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी