शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Christian missionary
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 दिसंबर 2014 (11:45 IST)

सीएम मांझी के जिले में ईसाई बने 200 हिन्दू

सीएम मांझी के जिले में ईसाई बने 200 हिन्दू - Christian missionary
गया। बिहार के गया जिले में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। जहां क्रिसमस के मौके पर 40 महादलित परिवारों के कुल 200 लोगों ने हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया।
 
धर्मपरिवर्तन करने वालों का कहना है कि वो गरीब हैं और गरीबी की वजह से उन्होंने धर्म-परिवर्तन किया है। ये पूरा मामला गया जिले के अतिया गांव का है। जहां तकरीबन 200 महादलितों ने ईसाई धर्म अपना लिया।
 
यह धर्म परिवर्तन गुरुवार 25 दिसम्बर यानी क्रिसमस डे के मौके पर हुआ। इस गांव के काफी परिवार सन 2008 से ही ईसाई धर्म से जुड़े थे। और अब ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर अतिया गांव में ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर बाकी लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया।
 
धर्म परिवर्तन कर चुके महादलितों का कहना है कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं मिल पाती है। जिससे मजबूर होकर हमने ईसाई धर्म को अपना लिया है।
 
यह धर्म परिववर्तन का मामला उस जिले का है। जहां से खुद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आते हैं। और धर्म परिवर्तन करने वाले लोग भी मांझी परिवार यानी महादलित है। हालांकि इस धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जांच के आदेश दे दिए। और कहा कि अगर लोग अपनी मर्जी से धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं, तो कोई दिक्कत की बात नहीं।
 
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी मुंगेर और भागलपुर जिलों में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। जहां पांच लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धरम को अपना लिया था।