शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Yogi Adityanath attended programme organized on birth anniversary of Chaudhary Charan Singh
Last Modified: लखनऊ (उप्र) , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (19:00 IST)

किसान सम्मान दिवस : मुख्यमंत्री योगी ने किसानों, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

Chief Minister Yogi Adityanath
- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी
- मुख्यमंत्री ने 5 किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी
- झंडी दिखाकर 25 ट्रैक्टरों को किया रवाना 
Chief Minister Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी भी दी। साथ ही 25 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
मुख्यमंत्री योगी के हाथों इन किसानों को मिली ट्रैक्टर की चाबी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौन की प्रवेशिका, शाहजहांपुर से उधम सिंह, फतेहपुर से मुकेश, मुजफ्फरनगर से श्रीपाल, लखीमपुर खीरी से जमाइफ खान को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। 
 
मुख्यमंत्री ने इन्हें भी किया सम्मानित 
- कमलनाथ- धान उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- बिजेंद्र कुमार सिंह- गेहूं उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- आशीष तिवारी- चना उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- रामकिशुन- मटर उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- हीरालाल- सरसो उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- रणधीर सिंह- अरहर उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
- अमरेश कुमार- ज्वार उत्पादन (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र)
 
- विशिष्ट महिला किसान का पुरस्कार- संध्या सिंह (75 हजार रुपए, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र) 
- एफपीओ- विकास कुमार सिंह- जया सीड्स कंपनी लिमिटेड वाराणसी (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र) 
- कुलदीप मिश्र (गोंडा)- बीज विकास निगम में सर्वाधिक बीज सप्लाई करने वाले एफपीओ 
- औद्यानिक खेती- विकास कुमार सिंह (एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र) 
- कृषि वैज्ञानिक- डॉ. धीरज कुमार तिवारी (कृषि विज्ञान केंद्र, उन्नाव)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
योगी सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को दी मंजूरी