सम्बंधित जानकारी
- चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत
- उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
- उत्तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले
- योग दिवस से पहले CM धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से की यह खास अपील
कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं को लेकर सरकार की ओर से सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासन और पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं को लेकर सरकार की ओर से सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासन और पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और भड़काऊ खबरों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि जो लोग अफवाहें फैलाकर समाज में तनाव पैदा करने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों सिख समाज और सभी समुदायों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां सभी धर्मों और श्रद्धास्थलों का सम्मान किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह बात कही। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में सिख गुरुओं की ओर से स्थापित 3 प्रमुख पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब स्थित हैं, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
