शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chandauli Muslim youth
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (14:27 IST)

चंदौली मामले में नया मोड़, खालिद ने खुद ही लगाई थी आग

चंदौली मामले में नया मोड़, खालिद ने खुद ही लगाई थी आग - Chandauli Muslim youth
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के चंदौली में आग से गंभीर रूप से झुलसे 17 वर्षीय मुस्लिम लड़के की मंगलवार को मौत हो गई। लड़के को वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
इस मामले में किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जय श्रीराम नहीं बोलने पर 4 लोगों ने इस मुस्लिम लड़के को जिंदा जला दिया था। लड़का 35 फीसदी जल गया था और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था।
 
इस बीच, इस मामले में नया मोड़ आ गया है। चंदौली के एसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दावा किया है कि खालिद नाम के इस किशोर ने खुद ही आग लगा ली थी। 
 
...और लड़के ने क्या कहा था : कैमरा में लड़के ने बयान दिया था कि जय श्रीराम बोलने से मना करने पर उसे आग लगा दी गई। उसने कहा था कि मैं दुधारी पुल पर टहल रहा था, उसी दौरान चार लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया। उनमें से दो लोगों ने मेरे हाथ बांध दिए और तीसरा व्यक्ति मेरे ऊपर केरोसिन तेल डालने लगा। इसके बाद उन्होंने आग लगा दी और भाग गए।
ये भी पढ़ें
सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे राम नाइक, ली भगवा दल की सदस्यता