सम्बंधित जानकारी
- योग दिवस से पहले CM धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से की यह खास अपील
- UP B.Ed JEE Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉपर रहीं अलीगढ़ की वंदना सिंह, कितना रह सकता है कटऑफ
- योगी की राह पर सम्राट चौधरी, अपराधियों को वॉर्निंग: "या तो राज्य छोड़ो, या श्मशान जाने को रहो तैयार!", अफसरों को भी सख्त अल्टीमेटम
- ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना
हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत
Himachal Pradesh Accident News : हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार रात हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मरने वालों में सभी लोग महल गांव के बताए जा रहे हैं। ALSO READ: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही कनिका का अब होगा इलाज, 9 करोड़ का इंजेक्शन लगेगा, जमा हुए 8 करोड़ 23 लाख
बताया जा रहा है कि चंबा मसरूड़ मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। कार में सवार सभी लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। मृतकों में 3 सगे भाई भी है।
गाड़ी खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंधेरे की वजह से राहत और बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आई। ALSO READ: डॉक्टरों को मुफ्त गोवा-थाईलैंड ट्रिप, हजारों की शराब पार्टीज, मरीजों की जेब पर पल रहा है 'प्रोपेगेंडा मेडिसिन माफिया'
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की आगे जांच चल रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
