शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ceasefire violation
Written By
Last Modified: जम्मू , शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (14:59 IST)

पुंछ में पाक ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, जवान घायल

पुंछ में पाक ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, जवान घायल - ceasefire violation
जम्मू। पाकिस्तान ने शनिवार को फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गोलियां चलाईं जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान सेना ने सुबह करीब 5 बजे हल्के हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद हमारे जवानों ने भी तत्काल समान क्षमता वाले हथियारों से प्रत्युत्तर दिया। 
 
दोनों तरफ से सुबह 6.30 बजे तक गोलीबारी हुई। इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया, उसे सेना के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
महिलाओं के माथे पर गुदवाया 'जेबकतरी', पुलिसकर्मियों को जेल