मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CBI arrested Anil Deshmukh lawer
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:29 IST)

CBI के शिकंजे में अनिल देशमुख का वकील, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी...

CBI के शिकंजे में अनिल देशमुख का वकील, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी... - CBI arrested Anil Deshmukh lawer
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वकील पर देशमुख के खिलाफ जारी जांच को बाधित करने का आरोप है।
 
अधिकारियों ने बताया कि डागा को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है जहां उन्हें यथोचित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
इस बीच सीबीआई ने अनिल देशमुख मामले में अपने ही एक सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को भी गिरफ्तार किया है। उस पर पैसे लेकर रिपोर्ट लिक करने का आरोप है। 
 
उल्लेखनीय है कि देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने संबंधी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट शनिवार रात लीक हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने अनिल डागा और अभिषेक तिवारी पर मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें
WHO ने बताया B.1.621 म्युटेशन को कोरोना का नया वेरिएंट, क्‍यों है वैक्सीन के कम असर की आशंका?