शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Car-bus accident in Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (20:33 IST)

उप्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, एक बच्‍चा गंभीर घायल

उप्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, एक बच्‍चा गंभीर घायल - Car-bus accident in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बरेली हाइवे पर खमरिया पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आज दोपहर यहां कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबरों के मुताबिक, पीलीभीत बरेली हाइवे पर बरेली की तरफ जा रही एक कार सामने से आ रही रोडवेज की बस से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 8 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं व 2 बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। कार में सवार परिवार अलीगढ़ के छर्रा कस्बे का रहने वाला था। यह सभी उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें
खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा, लेह राजमार्ग अभी भी बंद