सम्बंधित जानकारी
- AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक
- 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला गार्ड! वेनेजुएला भूकंप में चमत्कारी रेस्क्यू ने दुनिया को चौंकाया
- जयपुर के अरावली पैलेस में दीवार गिरी, 3 की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज
- Rescue Operation : कोलकाता में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहा, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
- लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान
भारी बारिश से पुणे में गिरी बिल्डिंग, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Pune Building Collapse case : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक वह ढांचा गिर गया।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इमारत का चल रहा था निर्माण कार्य
खबरों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक वह ढांचा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे को हटाने और नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन टीमें लगातार काम कर रही हैं।
किस वजह से हुआ हादसा?
मलबे के पूरी तरह हटने के बाद ही हताहतों या घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। हादसा किस वजह से हुआ, इसके सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
