गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP will collect 200 crore donations
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 मई 2022 (23:45 IST)

BJP का गुजरात चुनाव से पहले 200 करोड़ से अधिक का चंदा एकत्र करने का लक्ष्य

BJP का गुजरात चुनाव से पहले 200 करोड़ से अधिक का चंदा एकत्र करने का लक्ष्य - BJP will collect 200 crore donations
अहमदाबाद। भाजपा की गुजरात इकाई ने खुद को वित्तीय रूप से मजबूती देने के मद्देनजर राज्य में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 200 करोड़ रुपए एकत्र करने की योजना बनाई है। एक पार्टी पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 
भाजपा प्रदेश महासचिव रजनी पटेल ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी केवल बैंक चेक के जरिए ही चंदा स्वीकार करेगी। गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

 
बैठक के बाद पटेल ने कहा कि बैठक के दौरान पाटिलजी ने प्रस्ताव किया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता चंदा एकत्र करने के काम में सक्रिय योगदान दें। इसके बाद फैसला किया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चंदा एकत्र किया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और उनसे पार्टी के लिए चंदा देने का आग्रह करेंगे।
ये भी पढ़ें
दुनिया में आर्थिक मंदी की संभावना नहीं, IMF की महानिदेशक ने कहा