शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP Shivsena
Written By
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (21:07 IST)

भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटा

भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटा - BJP  Shivsena
मुंबई। भाजपा-शिवसेना के बीच महाराष्ट्र में 25 सालों से जारी गठबंधन गुरुवार को टूट गया। अब दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। 
 
वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे और देवेन्द्र फड़नवीस गठबंधन से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे और इस चुनाव में शिवसेना के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। भाजपा ने यह भी साफ कर दिया कि छोटे दलों चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चलेगी।

शिवसेना ने गठबंधन टूटने पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम सीएम के लिए नहीं लड़ रहे थे। शिवसेना ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एनसीपी के साथ भाजपा की कोई बड़ी डील हुई है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गठबंधन टूटने के बाद आरपीआई नेता रामदास आठवले से मुलाकात की और पार्टी के साथ गठबंधन करने का न्यौता दिया। हालांकि आठवले ने कहा कि वह भाजपा से बात करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लेंगे। 
 
कुछ ही देर बाद एनसीपी ने भी कांग्रेस ने अलग होने की घोषणा कर दी। राज्य में कई विधानसभा चुनावों के बाद पहला मौका है, जब सभी बड़े दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।
 
इस बीच केंद्रीय मंत्री अनंत गीते भी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह महाराष्ट्र भी महाराष्‍ट्र पहुंच कर पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में नामांकन दाखिल करने के लिए दो ही दिनों का समय शेष है। राज्य में 18 अक्टूबर को चुनाव होंगे।