बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP national confrence Kashmiri pandit
Written By
Last Modified: जम्मू , बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (23:07 IST)

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ लोगों को भड़का रही नेशनल कॉन्फ्रेंस : भाजपा

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ लोगों को भड़का रही नेशनल कॉन्फ्रेंस : भाजपा - BJP national confrence Kashmiri pandit
जम्मू। जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उन विस्थापित कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घाटी में स्थानीय लोगों को भड़का रही है जो स्थानीय निकाय चुनावों में भागीदारी के लिए लौटे हैं।
 
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने कहा कि आज, जब कश्मीरी पंडितों में से कुछ लोग चुनाव में अपने अधिकार का इस्तेमाल करने या चुनाव लड़ने लौटे हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस यह कहकर लोगों को भड़का रही है कि वे उन पर शासन करने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा से घाटी में कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी के खिलाफ रही है।
 
गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने केवल 36 विस्थापित उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं। शेष अन्य सभी स्थानीय कश्मीरी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में बनी ये बाइक पैडल से होती है चार्ज, जानिए और क्या है इसमें खास...