सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan : पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में मिला शव
- बेटे नितेश के बयान पर भड़के नारायण राणे, दी यह चेतावनी...
- सरकार को खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद : शिवराज चौहान
- कौन हैं कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे जिन्हें सिर में मारी गोलियां?
- कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के सिर में मारी गोलियां, शूटआउट का वीडियो वायरल
BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ICU में भर्ती, हालत गंभीर
BJP MP Abhijit Gangopadhyay News : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।
चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जांच से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस के साथ ही पैंक्रिएटाइटिस होने का संकेत मिला है।
इसमें कहा गया, फिलहाल वह आईसीयू में गहन निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बयान में कहा गया है कि उनकी स्थिति का समग्र और समन्वित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक बहु विषयक चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है।
गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
