शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. भुसावल में भाजपा पार्षद व उनके 2 बेटों की हत्या, हमलावर गिरफ्तार
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (15:30 IST)

भुसावल में भाजपा पार्षद व उनके 2 बेटों की हत्या, हमलावर गिरफ्तार

ravindra kharat | भुसावल में भाजपा पार्षद व उनके 2 बेटों की हत्या, हमलावर गिरफ्तार
भुसावल। महाराष्ट्र के भुसावल में भाजपा पार्षद रवीन्द्र खरात व उनके 2 बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने पार्षद खरात के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और बेटे के एक दोस्त पर भी हमला किया। खरात के साथ ही उनके परिवार के 3 सदस्य भी इस गोलीकांड में मारे गए हैं।
इस हादसे में भाजपा नेता रवीन्द्र खरात के साथ ही उनके भाई सुनील खरात, बेटे प्रेमसागर और रोहित और बेटे के दोस्त गजरे की मौत हो गई है। आरोपियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों ने सभी को उनके घर के बाहर गोली मारकर चाकुओं से भी हमला किया था। लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दे डाला था।
 
पुलिस ने वारदात के बाद तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले मृतकों पर फायर किया व तत्पश्चात चाकू से हमला कर दिया। यह घटना खरात के घर के बाहर ही हुई। पुलिस 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
चुनाव में गरमाएगी सियासत : महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से सिर्फ 2 हफ्तों पहले इस हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा सकती है। हालांकि पुलिस को वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच-पड़ताल जारी है।
ये भी पढ़ें
रक्षामंत्री राजनाथ के बयान से बुरी तरह तिलमिलाया पाकिस्तान