गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bikram singh majithia attacks Kejriwal, Captain
Written By
Last Modified: मत्तेवाल , मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (07:29 IST)

केजरीवाल, कैप्टन को नकारेगी जनता : मजीठिया

केजरीवाल, कैप्टन को नकारेगी जनता : मजीठिया | Bikram singh majithia attacks Kejriwal, Captain
मत्तेवाल। पंजाब के विधानसभा क्षेत्र मजीठा से अकाली दल के उम्मीदवार एवं पंजाब के लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उनके झूठे वादों पर ऐतबार न कर लोग राज्य में तीसरी बार भी अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार बनाएंगे।
 
मजीठिया ने सोमवार को गांव भोआ में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में मतभेद तो हमेशा से ही था, परंतु अब कांग्रेस राहुल गांधी की नेतृत्व के खि़लाफ बगावत पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने पंजाबियों के साथ हमेशा धोखा किया है। 
 
भड़काऊ और भाईचारक सांझ को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देने के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह किसानों के कर्जे को माफ करने का झांसा देकर किसानों के साथ धोखा देने का भद्दा खेल, खेल रहे हैं। कांग्रेस 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकी।
 
उन्होंने कहा कि आप में भ्रष्टाचारियों, महिलाओं का शोषण करने वालों की टीम है। इसी वजह से दिल्ली के लोगों का केजरीवाल से मोहभंग हो गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
फेसबुक, व्‍हाट्स ऐप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस