1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bihar cm samrat chaudhary revokes suspension revenue employees
Last Modified: पटना , मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (14:16 IST)

सम्राट चौधरी ने फिर पलटा विजय सिन्हा का फैसला, राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द

Samrat Choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले नीतीश सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे विजय सिन्हा के फैसले को पलट दिया। सीएम चौधरी ने पिछले ढाई महीने से सस्पेंड चल रहे 200 से ज्यादा राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द कर करते हुए उन्हें बड़ी राहत दे दी है।
 
सीएम बनने के बाद दूसरी बार सम्राट चौधरी ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा है। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मियों की हड़ताल का जनगणना पर बुरा असर पड़ रहा है। विभाग ने फिलहाल निलंबन रद्द कर कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया है।
 
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित हुए सभी कर्मियों के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
गौरतलब है कि नीतीश सरकार में राजस्व विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास था। उन्होंने विभाग में सुधार के लिए सख्त कदम उठाए थे, इसे लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी संगठन हड़ताल पर चले गए। इस पर विजय सिन्हा ने 200 से अधिक राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
 
नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में चल गए हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार के स्थान पर सम्राट चौधरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है। उनके साथ जदयू नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस वजह से भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा की भी मंत्रिमंडल से छुट्‍टी हो गई। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्‍टी, कई अस्पताल में भर्ती