गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bengaluru woman caught stealing sarees beaten badlly
Last Modified: बेंगलुरु , शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (15:06 IST)

महिला ने चुराई 90 हजार की साड़ियां, दुकानदार ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

bangluru saree
Bengaluru news in hindi : बेंगलुरु में एक महिला को साड़ी की दुकान से 90,000 रुपए की साड़ियां चुराना खासा महंगा पड़ गया। दुकानदार ने उसे सड़क पर घसीटा और थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु के एवेन्यू रोड स्थित एक दुकान में हंपम्मा नाम की एक महिला आई और उसने साड़ी का गुच्छा चुरा लिया। हालांकि वह दुकान से साड़ियां लेकर नहीं पाई। साड़ी चुराने के आरोप में दुकानदार ने महिला की जमकर पिटाई की।
इस घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें दिखाई ने रहा है कि दुकान के अंदर खड़ी होकर महिला साड़ियां निकालने की कोशिश करने लगी, इसके बाद साड़ी लेकर वह दुकान से बाहर जाने लगी। इसी दौरान दुकानदार ने महिला को पकड़ लिया।
 
दुकानदार ने महिला को सड़क पर घसीटा और पुलिस को सौंपने से पहले उसे कई बार थप्पड़ मारा। आसपास खड़े लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार, और उसके सहायक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta