सम्बंधित जानकारी
- Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी
- झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, CM सोरेन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- क्या शादीशुदा थी सिया गोयल? केतन अग्रवाल हत्याकांड में वॉट्सऐप चैट से खुला बड़ा राज
- Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति
- घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, भागने की कोशिश में मारा गया
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से रेप और मर्डर का एक आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर उस समय हुआ जब आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मी की बंदूक छिनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गोली से आरोपी मारा गया। ALSO READ: क्या शादीशुदा थी सिया गोयल? केतन अग्रवाल हत्याकांड में वॉट्सऐप चैट से खुला बड़ा राज
बताया जा रहा है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली। इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रभास को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या था मामला?
बारुईपुर में 4 जुलाई को 12 साल की लड़की लापता हो गई थी। 5 जुलाई को उसका शव एक तालाब से मिला। पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई, इसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने रेप-मर्डर के आरोप में प्रभास सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच भी की, जिसमें 4 लोग लड़की को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान मिले। लड़की के सिर पर या तो किसी भारी चीज से वार किया गया था या उसे किसी सख्त सतह पर पटका गया था। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर खरोंच और काटने के निशान थे। उसके फेफड़ो और पेट में पानी मिला। आरोपियों ने उसे जिंदा ही तालाब में फेंक दिया था। डूबने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। ALSO READ: घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल
अब तक मामले में क्या हुआ?
पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। भीड़ ने पीट पीटकर एक आरोपी की जान ले ली। मामले की विस्तृत और गहनता से जांच करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया गया है।
