बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. baba ka dhaba new restaurent shut down in covid lockdown struggles for customers
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 जून 2021 (22:47 IST)

दोबारा चलेगा बाबा का ढाबा, बंद हो गया रेस्टोरेंट

दोबारा चलेगा बाबा का ढाबा, बंद हो गया रेस्टोरेंट - baba ka dhaba new restaurent shut down in covid lockdown struggles for customers
आपको दिल्ली के बाबा का ढाबा के कांता प्रसाद याद होंगे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में उनके आंसुओं से बाबा के ढाबा पर ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी थी। न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक वे बाबा के ढाबा लोकप्रिय हो गए थे। उन्हें लोगों ने खूब डोनेशन भी दिया। 
 
इसके बाद उनकी कहानी सामने लाने वाले यूट्‍यूबर से उनका विवाद भी हुआ। कांता प्रसाद ने यूट्‍यूब पर डोनेशन के पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया। डोनेशन में मिले पैसों से उन्होंने एक बड़ा रेस्टोरेंट खोल लिया था, लेकिन अब खबर है कि कांता प्रसाद का ये रेस्टोरेंट लॉकडाउन में बंद हो चुका है। 
अब कांता प्रसाद वापस अपनी पुरानी जगह लौट आए हैं और बाबा का ढाबा में पहले जैसी ग्राहकों की भीड़ जुटने का इंतजार कर रहे हैं। कांता प्रसाद ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उनके रेस्टोरेंट में आमदनी से ज्यादा खर्चा हो रहा था, इसलिए वे अपने पुराने ढाबे पर लौट आए हैं।
ये भी पढ़ें
कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 16 मरे, 6 घायल, CM योगी ने दिए जांच के आदेश