1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ayodhya preacher pawan dev maharaj accused of rape and jewellery fraud reward announced

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya News
श्रीराम नगरी अयोध्या से आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक चर्चित कथावाचक पवनदेव महाराज पर बिहार की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर हड़पने का संगीन आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कथावाचक फरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है और फरार आरोपी पर 15,000 रुपए का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।

​कथा की आड़ में रची 'फर्जी शादी' की साजिश

​सिवान (बिहार) की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कथावाचन के दौरान आरोपी पवनदेव महाराज ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अयोध्या बुलाया। इसके बाद ​अयोध्या के नाका हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में फर्जी शादी रचाई गई। ​शादी का झांसा देकर आरोपी लंबे समय तक महिला का शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) करता रहा।​ पीड़िता के लाखों रुपए के कीमती सोने-चांदी के जेवरात भी हड़प लिए गए। 
​विरोध करने पर कथावाचक और उसके पिता रमाकांत शास्त्री ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
​ 
 

पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

​पीड़िता की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी कथावाचक पवनदेव महाराज और उनके पिता रमाकांत शास्त्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है: धारा (Section) अपराध का विवरण धारा 69 शादी का झूठा वादा करके या झांसा देकर यौन संबंध बनाना (दुष्कर्म)। धारा 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुँचाना या मारपीट करना। धारा 351(3) आपराधिक धमकी देना (जान से मारने की धमकी)। पीड़ित महिला का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जा चुका है और मेडिकल परीक्षण भी संपन्न हो गया है।

आरोपी फरार, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हजार का इनाम

​मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी कथावाचक और उसका पिता अपने 'मलेथू कनक' स्थित आवास से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। ​सफलता न मिलने पर अब पुलिस प्रशासन ने पवनदेव महाराज पर 15,000 रुपए का नकद इनाम घोषित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम