गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Asaram Bapu rape scandal
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 जनवरी 2015 (08:56 IST)

आसाराम केस में गवाह की गोली मारकर हत्या

आसाराम केस में गवाह की गोली मारकर हत्या - Asaram Bapu rape scandal
मुजफ्फरनगर। प्रवचनकर्ता आसाराम बापू के सूरत बलात्कार मामले के एक गवाह की यहां न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर अज्ञात हमलावरों ने रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के समय 35 वर्षीय अखिल गुप्ता घर लौट रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि गुप्ता को समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुप्ता आसाराम का रसोइया और निजी सहायक था। आसाराम एक अवयस्क के यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले के सिलसिले में जेल में है।
 
सूरत में दो बहनों ने आसराम और उसके पुत्र नारायण साई पर बलात्कार का आरोप लगाया है। गुप्ता इस मामले में एक गवाह था और उसने गांधीनगर की अदालत में अपना बयान भी दर्ज कराया था। (भाषा)