गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Amitabh Bachchan's help for flood disaster
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (07:28 IST)

अमिताभ ने बाढ़ आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दिए

अमिताभ ने बाढ़ आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दिए - Amitabh Bachchan's help for flood disaster
पटना। जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का चेक दिया है।
 
बच्चन ने बुधवार को अपने प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे एक पत्र के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 51 लाख रुपए का चेक उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा।
चेक के साथ संलग्न अपने पत्र में बच्चन ने लिखा कि 'हमने मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार में योगदान करने के लिए अपने टीवी शो 'केबीसी' में भी प्रचार किया है।' बच्चन के इस सहयोग के लिए मोदी ने बिहारवासियों की ओर से उनका आभार जताया है।
ये भी पढ़ें
लैंडिंग से पहले Spice jet विमान के फ्लैप अटके, बाल-बाल बचे 153 यात्री