गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amit Shah
Written By
Last Modified: कानपुर , शुक्रवार, 10 जुलाई 2015 (08:31 IST)

होर्डिंग में योद्धा बने अमित शाह...

होर्डिंग में योद्धा बने अमित शाह... - Amit Shah
कानपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 जुलाई को कानपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें शाह को तीर कमान लिए योद्धा के रूप में दर्शाया गया है।
 
अमित शाह को योद्धा के रूप में दर्शाने वाले होर्डिंग शहर के कई स्थानों पर लगे हैं। यह होर्डिंग शहर के माल रोड, सेन कालेज के सामने, राकेट तिराहा, छावनी एवं मेडिकल कालेज के पास लगाए गए हैं। इसमें शाह का हाथ में तीर कमान लिए योद्धा के रूप में दर्शाया गया है।
 
इसी तरह शहर में संजय जोशी के समर्थन में लगे होर्डिंग में उनकी फोटो के साथ पार्टी में उनकी उपेक्षा को ‘गलत’ बताया गया है।
 
इस बाबत भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन उन्होंने स्वयं नहीं देखे हैं। वह इस मामले की जांच करवा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 11 जुलाई को कानपुर में पार्टी के महासंपर्क अभियान के लिए आ रहे हैं। (भाषा)