गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amit Shah
Written By
Last Modified: गांधीनगर , शनिवार, 9 मई 2015 (12:01 IST)

किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : शाह

किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : शाह - Amit Shah
गांधीनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने 6 दशक के अपने शासनकाल में किसानों पर ध्यान दिया होता तो देश में किसान दयनीय स्थिति में नहीं होते।

किसानों के मुद्दे पर देश के विभिन्न हिस्से में पदयात्रा कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना शाह ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता अब पदयात्रा कर रहे हैं, लेकिन यह कोई मायने नहीं रखता कि कांग्रेस क्या कर रही है चाहे पदयात्रा हो या बस यात्रा। लोग जानते हैं कि नरेन्द्र मोदी सरकार उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।

गुजरात में महासंपर्क अभियान की शुरुआत के वक्त यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘मिथ्या प्रचार’ चलाने के लिए विपक्ष की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग मोदी सरकार के खिलाफ झूठे प्रचार कर रहे हैं, लेकिन आंकड़े झूठे नहीं होते। आंकड़ा कहता है कि भारत मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। (भाषा)