गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Allocation to ministers' departments in Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : रविवार, 5 जुलाई 2020 (21:27 IST)

मध्यप्रदेश : आज देर रात या कल तक हो सकता है मंत्रियों के विभागों का आवंटन

मध्यप्रदेश : आज देर रात या कल तक हो सकता है मंत्रियों के विभागों का आवंटन - Allocation to ministers' departments in Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 28 मंत्रियों को रविवार देर रात या सोमवार तक विभागों का आवंटन हो सकता है। इन 28 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली थी, लेकिन तीन दिन होने के बाद भी इन्हें विभाग नहीं मिले हैं।
 
मुख्यमंत्री चौहान के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार चौहान केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए सरकारी दौरे पर रविवार सुबह दिल्ली गए हुए हैं। उनके रविवार देर रात या सोमवार तक दिल्ली से भोपाल वापस आने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा, गुरुवार को शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केन्द्रीय नेतृत्व इसे हरी झंडी मिलेगी, इन सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो जाएगा। उन्होंने बताया, आज देर रात या कल तक विभागों का आवंटन हो जाएगा।

वहीं, भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, विभागों के आवंटन को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के अन्य नेताओं के बीच कोई विवाद नहीं है।उन्होंने कहा, हरेक मंत्री अच्छा विभाग चाहता है। यह सामान्य बात है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया