शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ahead of Punjab polls, Prashant Kishor is Amarinder Singhs Political Advisor
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 मार्च 2021 (20:17 IST)

4 साल बाद फिर अमरिंदर सिंह के साथ प्रशांत किशोर, सैलरी लेंगे सिर्फ 1 रुपए, 2022 के चुनाव के लिए तैयार करेंगे रणनीति

4 साल बाद फिर अमरिंदर सिंह के साथ प्रशांत किशोर, सैलरी लेंगे सिर्फ 1 रुपए, 2022 के चुनाव के लिए तैयार करेंगे रणनीति - Ahead of Punjab polls, Prashant Kishor is Amarinder Singhs Political Advisor
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपना मुख्य सलाहाकार बनाए जाने की जानकारी दी। सिंह ने ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर मुख्य सलाहाकार के तौर पर मेरे साथ जुड़ गए हैं।

पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

पंजाब सरकार ने उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया है। हालांकि प्रशांत किशोर की सैलरी एक रुपया होगी। वे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे।

वर्तमान में किशोर की कंपनी, इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है। किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए अभियान की कमान संभाली थी।

पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत किशोर अपनी सैलरी के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक क्लर्क और दो पिओन दिए जाएंगे। किशोर को राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से वाहन मुहैया कराया जाएगा। उनके आतिथ्य के लिए प्रतिमाह 5000 रुपए खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
मुंबई में ऑटो, टैक्सी का नया किराया लागू, जानिए कितनी हुई वृद्धि...