बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Agra girl fire crime news
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (12:06 IST)

आगरा में जलाई गई 15 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली में दम तोड़ा

आगरा में जलाई गई 15 वर्षीय छात्रा ने दिल्ली में दम तोड़ा - Agra girl fire crime news
नई दिल्ली। आगरा में दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय एक लड़की ने यहां सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ दिया।
 
पुलिस के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने रोका और उसके ऊपर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। 
 
सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि चेहरे समेत उसके शरीर का 55 फीसदी हिस्सा जल गया था और धुएं के चलते उसकी श्वास नली भी जल गई थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने बताया कि बीती देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वह बच नहीं पाई और रात डेढ़ बजे के करीब उसकी मौत हो गई। 
 
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें
फेसबुक को झटका, निजी डाटा चोरी के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा