गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. aap mla raghav chadha launches mission sahara for homeless people in delhi
Written By
Last Modified: रविवार, 31 जनवरी 2021 (18:31 IST)

AAP विधायक राघव चड्ढा ने बेघर लोगों के लिए शुरू किया 'मिशन सहारा'

AAP विधायक राघव चड्ढा ने बेघर लोगों के लिए शुरू किया 'मिशन सहारा' - aap mla raghav chadha launches mission sahara for homeless people in delhi
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा ने विधानसभा क्षेत्र में 'मिशन सहारा' की शुरुआत की है। यह राजेंद्र नगर क्षेत्र में बेघर और निराश्रितों की मदद करने की पहल है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की टीम के साथ आज विधायक राघव चड्ढा ने लोगों को कंबल वितरित किए।
 
राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीमें सड़कों पर सो रहे लोगों की पहचान करने के लिए घूम रही है। जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल देकर आश्रय घर ले जा रहे हैं। डूसिब वैन के साथ देर शाम को सड़कों का निरीक्षण किया जाता है। 
डूसिब की मदद से 24 घंटे सातों दिन अभियान चलाया जा रहा है। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी जरूरतमंदों की पहचान कर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हैं। इसके अलावा डूसिब की एक मोबाइल ऐप भी है। जहां पर जरूरतमंद लोगों का स्थान चिन्हित कर दिया जाता है ताकि जल्द से जल्द मदद मिल सके। 
 
पिछले साल कोविड 19 महामारी के कारण पूरे देश में दिक्कतें हुईं लेकिन विधायक राघव चड्ढा ने विधानसभा क्षेत्र में किसी भी काम को रुकने नहीं दिया। चड्ढा ने कहा कि मिशन सहारा के माध्यम से उन लोगों तक गर्म बिस्तर पहुंचाने का लक्ष्य जिन्हें इसकी बड़ी जरूरत है। कई लोगों के लिए रोजाना रात में अस्तित्व की लड़ाई होती है। गर्म कंबल देकर आश्रय घर में ले जाना उनके संघर्ष को कम करने की दिशा में एक छोटा कदम है।
राजेंद्र नगर नगर विधायक राघव चड्ढा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई एजेंसियों के साथ करार किया है।
चड्ढा ने कहा कि किसी को सड़कों पर न सोना पड़े और गर्म कपड़ों के बिना न रहना पड़े, इसके लिए कई एजेंसियों के साथ करार किया है। मुझे यह देखकर बेहद दुख होता है कि बिना गर्म बिस्तरों के कुछ लोग खुले आसमान के नीचे पूरी रात बिताने के लिए मजबूर हैं। इतनी ठंड़ में खुले आसमान के नीचे सोना बेहद कष्टदायक है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संकल्प अनुसार आम आदमी पार्टी राजेंद्र नगर विधानसभा ने मिशन सहारा शुरू किया है।
ये भी पढ़ें
तेलंगाना में Corona Vaccine के बाद आंगनवाड़ी शिक्षिका की मौत, डॉक्टरों ने बताई यह वजह...