शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Updated : शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (14:22 IST)

पंपोर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

Pulwama | पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबल एक आतंकी को हथियार डालने के लिए मजबूर कर चुके हैं। एक को मौत के घाट उतारा जा चुका है, जबकि एक अन्य को भी आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने की कोशिशें समाचार भिजवाए जाने तक जारी थीं। हालांकि कल जब मुठभेड़ शुरू हुई थी तो दो नागरिक जख्मी हो गए थे, जिनमें से एक ने आज तड़के दम तोड़ दिया।
 
अधिकारियों के मुताबिक अभी मकान में एक आतंकी मौजूद है। सुरक्षाबल उसे भी आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। इस फायरिंग में घायल हुए दो स्थानीय नागरिकों में से शुक्रवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आबिद मीर पुत्र अब्दुल हमीद मीर निवासी मीज के तौर पर हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि मकान में मौजूद तीन आतंकियों में शामिल एक स्थानीय आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी पहचान जाहिर नहीं की है।

मुठभेड़ गुरुवार को उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने पंपोर के पास मीज गांव में तलाशी अभियान चलाया हुआ था। पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सेना की 50-आरआर व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर मीज में छिपे आतंकियों को पकड़ने का एक अभियान चलाया था।
 
 
गुरुवार शाम छह बजे के करीब जब जवानों ने गांव में दाखिल होने का प्रयास किया तो आतंकियों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने उसी समय अपना ठिकाना छोड़ भागने का प्रयास करते हुए जवानों पर गोली चला दी।

जवानों ने इस फायरिंग से खुद को बचाया, लेकिन वहां गली में खड़े दो नागरिक जख्मी हो गए। घायलों की पहचान आबिद नबी और किफायत अहमद के रूप में हुई है। दोनों को सुरक्षाबलों ने उसी समय तुरंत नजदीक अस्पताल भर्ती कराया था। (फ़ाइल चित्र)
ये भी पढ़ें
Special Story: बंगाल में ममता को मात देने के लिए भाजपा के 'चाणक्य' की 'शाह' नीति