शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ठाणे में आग लगने से गोदाम हुआ जलकर खाक, 12 मालवाहक वाहन भी जले
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (11:59 IST)

ठाणे में आग लगने से गोदाम हुआ जलकर खाक, 12 मालवाहक वाहन भी जले

Fire in ware house | ठाणे में आग लगने से गोदाम हुआ जलकर खाक, 12 मालवाहक वाहन भी जले
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार की देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे यह जलकर पूरी तरह खाक हो गया। हादसे में 12 मालवाहक वाहन भी बुरी तरह जल गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ठाणे के क्षेत्रीय आपदा मोचन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मानपाड़ा में एक प्रसिद्ध स्नैक्स निर्माता के गोदाम में गुरुवार रात 2 बजकर 20 मिनट पर आग लग गई। गोदाम जलकर राख हो गया। आग की चपेट में 12 मालवाहक वाहन भी आ गए, सभी पर माल लदा था। वे सब भी नष्ट हो गए।
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। कदम ने बताया कि घटनास्थल पर तापमान कम करने का अभियान अभी अगले कुछ घंटों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले, कोविड के बाद की दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी