गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 6 dies in jodhpur accident
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (12:31 IST)

जोधपुर में दर्दनाक हादसा, 6 की मौत, 3 घायल

जोधपुर में दर्दनाक हादसा, 6 की मौत, 3 घायल - 6 dies in jodhpur accident
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक अपनी कुलदेवी नागणेची माता के दर्शन करने के लिए जयपुर से जोधपुर की ओर जा रहे थे।
 
हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

हादसे में चुरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में ख्याली गांव निवासी उदयप्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, मधु कंवर, चैन सिंह और छह वर्षीय दर्पण कंवर की मृत्यु हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर भेज दिया गया।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने  कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ये भी पढ़ें
चीन में फिर डरा रहा है कोरोना, अमेरिका में राहत, इस देश में 6 साल के बच्चों का लगेगी कोरोना वैक्सीन