1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 people died in a road accident in Mainpuri Uttar Pradesh
Last Modified: मैनपुरी (उप्र) , शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (19:06 IST)

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

5 people died in a road accident in Mainpuri Uttar Pradesh
Mainpuri Uttar Pradesh News : मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक हादसे में एक ही परिवार के 2 बच्‍चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई। मैनपुरी निवासी 6 लोग आज दोपहर कार से आगरा में अपने रिश्तेदारों के यहां एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद छिबरामऊ (कन्नौज) जा रहे थे। जीटी रोड पर तेज गति के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आज दोपहर लगभग 12.40 बजे थाना बेवर के नगला ताल में एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग लड़की घायल हो गई।
साहा ने बताया कि मैनपुरी निवासी छह लोग आज दोपहर कार से आगरा में अपने रिश्तेदारों के यहां एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद छिबरामऊ (कन्नौज) जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 12.40 बजे बेवर पुलिस थाना के नगला ताल के पास जीटी रोड पर तेज गति के कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी।
 
उन्होंने बताया कि डिवाइडर पार करने के बाद कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की आराध्या (11) गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए सैफई स्थित पीजीआई ले जाया गया।
एसपी ने बताया कि दुर्घटना में मृत पांच लोगों की पहचान कार चला रहे दीपक चौहान (35), उनकी पत्नी पूजा (33), आठ साल की बेटी आशी, भानजी अनी (सात) और बहन सुजाता (30) के रूप में हुई है, जबकि आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने कहा कि घायल आराध्या को सैफई पीजीआई ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद मैनपुरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग, किसने कहा- महाराष्‍ट्र सरकार है बेशर्म और रीढ़विहीन