Maharashtra : पुणे में अवैध रूप से रह रहीं 5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
Bangladeshi women arrested : वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहने के आरोप में 5 संदिग्ध बांग्लादेशी प्रवासियों को शनिवार को महाराष्ट्र में पुणे के बुधवारपेठ इलाके से हिरासत में लिया गया। इलाके में बिना दस्तावेज के रह रहे कुछ बांग्लादेशी प्रवासियों के बारे में सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। महिलाओं ने उचित दस्तावेजों के बिना भारत में रहने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने यह जानकारी दी। फरासखाना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके में बिना दस्तावेज के रह रहे कुछ बांग्लादेशी प्रवासियों के बारे में सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई और पांच महिलाओं को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा कि महिलाओं ने उचित दस्तावेजों के बिना भारत में रहने की बात स्वीकार की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour