बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 prisoners escaped from police custody
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (12:44 IST)

पुलिस हिरासत से भागे 3 कैदी, डकैती का है आरोप

पुलिस हिरासत से भागे 3 कैदी, डकैती का है आरोप - 3 prisoners escaped from police custody
पालघर। डकैती के आरोपों का सामना कर रहे 3 विचाराधीन कैदी उस समय पुलिस हिरासत से भाग गए, जब उन्हें अदालत में सुनवाई के लिए महाराष्ट्र के ठाणे केंद्रीय कारागार से सिलवासा ले जाया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों जयराम दलवी (21), गणेश दलवी (20) और मार्टिन माधा (30) को दादर एवं नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश में सिलवासा पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें ठाणे जेल में रखा गया था।

उन्होंने कहा कि कैदियों को सुनवाई के लिए सिलवासा ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने जी मिचलाने की शिकायत की और पालघर में वसई के निकट मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वैन से उतर गए। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस दल ने बाद में वालिव पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 224 (कानूनी गिरफ्तारी में बाधा उत्पन्न करना) के तहत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

चौगुले ने बताया कि तीनों कैदी ठाणे, पालघर, मुंबई और गुजरात में डकैती के कई मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।
ये भी पढ़ें
Sumsang ने लांच किया 'नोट10' फैबलेट, गैलेक्सी नोटबुक कम्प्यूटर, ये हैं फीचर्स