Hit and Run : दिल्ली में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्क्र, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
Hit and Run case : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। ये सभी दिल्ली के उत्तरी घोंडा के निवासी थे। घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला और दुर्घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। हालांकि टीम रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज की जांच करके दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता लगा रही हैं। दुर्घटना की सूचना जहांगीरपुरी पुलिस थाने को रात करीब 12.05 बजे एक पीसीआर कॉल से मिली।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना जहांगीरपुरी पुलिस थाने को रात करीब 12.05 बजे एक पीसीआर कॉल से मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय शाहिद, उनके बेटे फैज (28) और उनकी बेटी के बेटे हम्जा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी दिल्ली के उत्तरी घोंडा के निवासी थे।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला और दुर्घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। हालांकि टीम रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज की जांच करके दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जहांगीरपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour