गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 unattended bags found in trilokpuri delhi
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (15:42 IST)

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - 2 unattended bags found in trilokpuri delhi
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह से 1 सप्ताह पहले पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके की सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है।
 
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें त्रिलोकपुरी ब्लॉक -15 के मेट्रो पिलर संख्या 59 के पास बैग पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गाजीपुर फूल बाजार के मुख्य दरवाजे के पास आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट भरा एक आईईडी मिला था। वह भी लावारिस बैग में था। वह विस्फोटक एक लोहे के बक्से में रखकर उसे काले रंग के बैग में रखा गया था। आईईडी को बाद में बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट तकनीक की मदद से नष्ट कर दिया था।
ये भी पढ़ें
BMC ने हाई कोर्ट से कहा, मुंबई में कोविड की स्थिति नियंत्रण में