बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 elephants found dead in coimbatore one in niligiris
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (00:49 IST)

तमिलनाडु में 2 हाथियों की मौत, 1 की मौत गोली लगने से, दो भाई गिरफ्तार

तमिलनाडु में 2 हाथियों की मौत, 1 की मौत गोली लगने से, दो भाई गिरफ्तार - 2 elephants found dead in coimbatore one in niligiris
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में 2 हाथी मृत मिले हैं जिनमें से 1 की मौत कंडीयूर के निकट गोली लगने से हुई है जबकि दूसरा संभवत: बीमार था। दूसरे हाथी का शव पास के नीलगिरी जिले में बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंडीयूर मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आपस में सगे भाई हैं। इन दोनों पर यहां से 45 किलोमीटर दूर मेत्तूपलायम में अपने खेतो में हाथी को गोली मार देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि 25 साल की इस हथिनी के बाएं कान से रक्तस्राव हो रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि हथिनी को गोली मारी गई है क्योंकि इसके मस्तिष्क में तेज धार वाला धातु का टुकड़ा मिला है जो उसके बाएं कान से होकर दिमाग तक पहुंचा था।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर वन अधिकारियों को एक अन्य हथिनी के सिरुमुगाई में मरने की सूचना मिली।
 
उन्होंने बताया कि 20 साल की इस हथिनी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और शव परीक्षण के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
 
इस बीच नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसकी मौत संभवत: करंट लगने से हुई है। हाथी ने बांस खींचने का प्रयास किया होगा और उसी वक्त बिजली तार को छू गया होगा।  उन्होंने बताया कि हाथी के दांत अपनी जगह पर हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : भारत में मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार