गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 19 thousand 486 Corona cases in Delhi, 141 people dead
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (07:29 IST)

दिल्ली में 19 हजार 486 Corona के नए केस, 141 लोगों की मौत

दिल्ली में 19 हजार 486 Corona के नए केस, 141 लोगों की मौत - 19 thousand 486 Corona cases in Delhi, 141 people dead
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के शुक्रवार को 19 हजार 486 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 141 और मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में एक दिन की संक्रमितों की यह अब तक सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
 
पिछले छह दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक मामलों का यह पांचवां रिकॉर्ड है। संक्रमण की दर बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को मामूली रूप से कम रही। शुक्रवार को संक्रमण की दर 19.69 प्रतिशत रही जबकि बृहस्पतिवार को यह 20.22 प्रतिशत थी।
 
एक बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या अब 8,03,623 पर पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 11,793 है। इसके अनुसार अब तक दिल्ली में 7.3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61,005 हैं।