शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12 year old girl fell in borewell in Gujarat
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (15:49 IST)

Gujrat: बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची, बचाव अभियान में जुटी सेना

Gujrat: बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची, बचाव अभियान में जुटी सेना - 12 year old girl fell in borewell in Gujarat
सुरेंद्रनगर (गुजरात)। शुक्रवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में 12 साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई और करीब 60 फुट की गहराई में फंस गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि घटना सुबह 8.30 बजे गजनवाव गांव में हुई। सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
सूत्रों का कहना है कि बोरवेल 100 फीट गहरा हो सकता है। ध्रांगधरा तालुका की मामलातदार शोभना फल्दू ने कहा कि सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को बचाने के प्रयास जारी हैं। बच्ची प्रवासी खेतिहर मजदूरों के परिवार से ताल्लुक रखती है। मामलातदार नीलेश परमार ने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना के जवानों के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल को भी बुलाया गया है।
 
परमार ने बताया कि सेना, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं और हमें लड़की को बचाने में सफलता मिलने की उम्मीद है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
बाड़मेर में MiG 21 क्रेश, विमान में लगी थी आग, भामरी गांव बचाने के लिए पायलटों ने दिया बलिदान