शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12 jihadis of Bangladeshi terrorist group Ansar ul Islam arrested
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (00:12 IST)

बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार उल इस्लाम के 12 'जिहादी' गिरफ्तार

बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार उल इस्लाम के 12 'जिहादी' गिरफ्तार - 12 jihadis of Bangladeshi terrorist group Ansar ul Islam arrested
मोरीगांव/बारपेटा/गुवाहाटी। असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 'जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके संबंध हैं। उनमें से 7 पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे।
 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे और उन्हें मोरीगांव जिले से पकड़ा गया।
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान में आतंकवाद के दो प्रमुख मॉड्यूल का खुलासा  किया गया है।(भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
लद्दाख गतिरोध पर भारत-चीन वार्ता में 4 बिंदुओं पर बनी सहमति