1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 11 Dead in Road Accident in Mirzapur Uttar Pradesh
Last Modified: मिर्जापुर (उत्‍तर प्रदेश) , गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (13:24 IST)

मिर्जापुर में भयावह हादसा, 4 वाहनों में भिड़ंत, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया शोक

11 Dead in Road Accident in Mirzapur Uttar Pradesh
Mirzapur Road Accident case : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में ट्राले समेत 4 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो और ऑल्टो कार में आग लग गई, जिसमें फंसे लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रिश्तेदार थे और वे परिवार के साथ मैहर से लौट रहे थे, जहां उनका बेटा का मुंडन समारोह था। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
 

सभी मृतक रिश्तेदार थे

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में ट्राले समेत 4 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो और ऑल्टो कार में आग लग गई, जिसमें फंसे लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रिश्तेदार थे और वे परिवार के साथ मैहर से लौट रहे थे, जहां उनका बेटा का मुंडन समारोह था।

ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ ट्राला 

यह घटना रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात को हुई, जब एक ट्राला तेज रफ्तार में था। मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहा ट्राला ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गया। ट्राले ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से जा टकराया। इस भिड़ंत में कार, ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई। पीछे से आ रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। मृतकों में एक 8 साल का बच्चा और उसकी मां भी शामिल थीं।

चारों वाहनों की हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। बोलेरो में आग लगने से यात्री अंदर ही फंस गए थे। हादसे के बाद चारों वाहनों की पहचान हो गई है, जिसमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कोई भी सही समय पर रेस्क्यू नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बोलेरो की आग को बुझाने में लगी रहीं। घंटों मशक्कत की बात बोलेरो की आग पर काबू पाया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा घटना का संज्ञान लिए जाने के बाद डीएम और एसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ही रात्रि में जायजा लिया। हादसे को रोकने के लिए फुलप्रूफ प्लान पर भी चर्चा हुई है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

आर्थिक सहायता के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने सभी को राहत मदद पहुंचाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें