बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुजफ्फरनगर , बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (15:42 IST)

ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ फतवा जारी

ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ फतवा जारी -
FILE
इस्लामी संस्था दारुल उलूम देवबंद ने ब्यूटी पार्लरों को शरीया कानून के विरुद्ध बता कर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।

यह फतवा संस्था के सामने रखे गए उस सवाल के संदर्भ में जारी किया गया है, जिसमें पूछा गया था कि मुस्लिम औरतों की ओर से चलाए जा रहे पार्लर शरीया कानून के अनुसार हैं या नहीं।

दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती आरिफ ने कहा कि महिलाओं को ब्यूटी पार्लर चलाने की इजाजत नहीं है, क्योंकि यह पर्दा प्रथा के खिलाफ है। (भाषा)